डीपीआईआईटी ने नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया

0

माल, विनिर्माण और आवश्‍यक वस्‍तुओं की ढुलाई पर रखेगा नजर



नई दिल्ली, 26 मार्च (ह‍ि.स.)। उद्योग और आंतरिक व्‍यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने माल, विनिर्माण और आवश्‍यक वस्‍तुओं की ढुलाई और उन्‍हें पहुंचाने की स्थिति पर नज़र रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है।
वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्‍यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान 14 अप्रैल तक माल, विनिर्माण और आवश्‍यक वस्‍तुओं की ढुलाई और उन्‍हें वास्‍तविक समय में आम आदमी तक पहुंचाने की स्थिति पर नज़र रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है। उत्‍पादक, ट्रांसपोर्टर, वितरक, थोक व्‍यापारी या ई-कॉमर्स कंपनियों को माल की ढुलाई और वितरण या संसाधनों को जुटाने में किसी भी प्रकार की जमीनी स्तर की कठिनाइयों का सामना करने की स्थिति में, वे विभाग को निम्नलिखित टेलीफोन नंबर + 91 11 23062487 और ई-मेल controlroom-dpiit@gov.in पर सूचित कर सकते हैं। टेलीफोन नम्‍बर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेगा। मिलने वाली जानकारियों अथवा मुद्दों को सम्बंधित राज्‍य सरकारों, जिला और पुलिस अधिकारियों और अन्‍य सम्बंधित एजेंसियों के समक्ष रखा जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *