लॉकडाउन: डीडी पर फिर दिखाई जाएगी ‘रामायण’ और’ महाभारत’, आज शाम तक सामने आएगा प्रसारण का शेड्यूल

0

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की है। लोग अपने घरों में हैं और ‘रामायण’ और ‘महाभारत’  सीरियल की प्रसारण की मांग कर रहे हैं। प्रसार भारती देश के लोगों की मांग पर टीवी सीरियल ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के राइट होल्डर्स के साथ बातचीत करके देश में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान इसके पुन: प्रसारण करने के बारे में योजना बना रहा है। यह जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर एक ट्वीट के जवाब में दी है। उन्होंने कहा कि हां वे संबंधित धारावाहिकों के प्रसारण अधिकार रखने वालों से इस बारे में बात कर रहे हैं। शशि ने कहा कि आज यानी गुरुवार को शाम तक इसके प्रसारण का शेड्यूल सामने आ जाएगा। ट्विटर पर पूछे गए एक सवाल ‘रामायण और महाभारत टेलीकास्ट पर कोई अपडेट है!’ के जवाब में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने गुरुवार को कहा कि आज शााम  तक अपडेट साझा करने की उम्मीद है। तकनीकी और लॉजिस्टिक मुद्दों पर काम किया जा रहा है।
रामानंद सागर के ‘महाभारत’ में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है। यह सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक चली। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में नितीश भारद्वाज को कृष्ण और रूपा गांगुली को द्रौपदी के रूप में, गजेन्द्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, समीर चित्रे और संजीव चित्रे को पांडवों के रूप में और पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका निभाई। यह सीरियल 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *