डॉ. हेदीयो इंसान के रूप में एक फ़रिश्ता साबित हुए, ऐसे डॉक्टर को सलाम

0

जकार्ता, 25 मार्च (हि.स.)। यह इंडोनेशिया के डॉ. हेदियो अली की आख़री तस्वीर है जो कोरोना वॉयरस के मरीज़ों का ईलाज करते हुए खुद कोरोना से संक्रमित हो गये थे। यह मार्मिक तस्वीर त्याग की एक मिसाल है। जब उनको लगा के अब वह नहीं बचेंगे तो घर गए और गेट के बाहर खड़े होकर अपने बच्चों और प्रैग्नेंट बीवी को आख़री बार देखा और फिर चले गए, यह तस्वीर उनकी पत्नी ने ली थी जब वह अपने बच्चों को जी भरकर देखने और उनसे विदा लेने आये थे, वह  दूर ही खड़े रहे क्योंकी वह नहीं चाहते थे कि उनके बीवी बच्चों तक कोरोना पहुंचे।.
डॉक्टर किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए परिवार के साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं चाहते थे। गेट पर एक अजनबी की तरह दर्शक बने रहे। यह आखिरी मुलाक़ात थी। हमें इस युद्ध में नहीं हारना चाहिए। यह डॉक्टर इंडोनेशिया का हीरो है। वह नायक जिसने मृत्यु तक कई रोगियों का इलाज किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *