डब्लूएचओ ने भारत के लॉकडाउन के निर्णय को व्यापक और मजबूत बताया

0

यूएन, 25 मार्च (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार के 21 दिन तक के लिए लॉकडाउन करने के निर्णय की सराहना की है।  इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने भी एकजुटता की बात कही है।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर इस महामारी ने अभी तक 422,900 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 18,915 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में बुधवार तक संक्रमित लोगों का संख्या 562 हो गई है और नौ लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी से एहतियात बरतते हुए भारत के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में 21 दिन तक देशव्यापी लॉकडाउन करने की बात कही।

यूएन की मल्टीमीडिया न्यूज सेवा ने भी मंगलवार को वीडियो संदेश के जरिए भारत के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वह कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ है। इस संदेश में भारत के द्वारा 22 मार्च को लगाए गए जनता कर्फ्यू की भी सराहना की गई है। इस वीडियो में भारत की खाली सड़कों का तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस महामारी के तोजी से फैलने के कारण कई देशों में लॉकडाउन का घोषणा की गई है। लोगों से घरों से बाहर ना निकलने का आग्रह किया जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *