चीन के हुबेई प्रांत में अधिकांश लॉकडाउन हटाया गया

0

बीजिंग, 24 मार्च (हि.स.)। चीनी अधिकारी कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में ज्यादातर जगहों से लॉकडाउन को हटा रहे हैं। जो भी लोग कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं, वे मंगलवार आधी रात के बाद प्रांत को छोड़ कर जा सकेंगे।
वुहान शहर जहां दिसंबर के अंत में प्रकोप शुरू हुआ था, केवल वहां पर 8 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। चीन ने 23 जनवरी से वुहान छोड़ने या इसमें प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। बाद के दिनों में अधिकांश प्रांतों में लॉकडाउन का विस्तार किया गया। हुबेई प्रांत में एक सप्ताह से अधिक समय तक कोई नया संक्रमण नहीं देखा गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *