सोनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा, कल्याण बोर्ड के जरिए दें कामगारों को मदद

0

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे कोरोना वायरस के चलते संकट से गुजर रहे निर्माण क्षेत्र के कामगारों को मदद देने को कहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब, राज्यस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों को मंगलवार पत्र लिखकर कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के चलते संकट का सामना कर रहे निर्माण क्षेत्र के कामगारों के लिए अब कोविड-19 एक नई मुसीबत बनकर आया है। अपने पत्र में सोनिया गांधी ने कहा है कि लाखों कामगार बाहर से आकर राज्यों में निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनकी रोजी-रोटी इसकी वजह से प्रभावित हुई है और वह प्रतिबंधों के चलते अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण है कि राज्य सरकार इन कामगारों के लिए वेतन का प्रावधान करे।
उन्होंने कहा कि बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्करस (रेगुलेशन ऑफ एंप्लॉयमेंट एंड कंडीशन सर्विस) एक्ट-1996 के तहत राज्य कल्याण बोर्ड बनाए गए हैं। इनके पास निर्माण और अन्य गतिविधियों पर लगाए गए सेस के जरिए बड़ा फंड बिना किसी उपयोग के पड़ा है। राज्य कल्याण बोर्ड इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने पंजीकृत लाभार्थियों को वेतन सहयोग दें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *