पटना जंक्शन परिसर में सख्ती के बाद सन्नाटा

0

पटना , 24 मार्च (हि.स.)। कोरोना  से बचने के लिए बिहार सरकार लगातार मुहिम चला रही है। कल तक लॉक डाउन के बाद भी लोग सड़कों पर चलने से बाज नही आ रहे थे। मगर प्रशासन की सख्ती के कारण  लोग अब घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। इसका नज़ारा मंंगलवार को पटना जंक्शन परिसर में  देखने को  मिल रहा है। स्टेेेशन परिसर में सन्नाटा पसरा है।  कोरोना के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया है।सरकार ने जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि लॉक डाउन को सख्ती से लागू करें। उसी का नतीजा है कि पटना जंक्शन वीरान दिख रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *