ओडिशा : कोरोना से मुकाबला के लिए नवीन पटनायक ने दिया तीन माह का वेतन

0

भुवनेश्वर, 24 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने तीन माह के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष में यह विशेष तौर पर कोविड-19 कोष के रूप में उल्लेखित रहेगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने मानवता के आधार पर सभी को इस फंड में दान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि असाधारण परिस्थिति के लिए असाधारण प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है। कोविड-19  का सामना करना पूरे विश्व के लिए एक चुनौती है। मानवीय गतिविधियों के लिए पर्याप्त मात्रा में राशि की आवश्यकता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *