महाराष्ट्र में 25 लाख मास्क बरामद, चार गिरफ्तार

0

मुंबई, 24 मार्च (हि.स.)। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि सूबे में पुलिस ने 25 लाख मास्क बरामद करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मास्क की कीमत बाजार में 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस को बंदी के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सर्तकता से काम कर रही है।
गृहमंत्री ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि मुंबई के अंधेरी व कांदिवली में बड़े पैमाने पर मास्क को बनाकर जमा किए जाने की गोपनीय खबर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई की टीम को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर आरोपितों के साथ संपर्क किया और 25 लाख मास्क बरामद कर लिया है। गृहमंत्री ने बताया कि घटनास्थल से बरामद मास्क आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंंगे। गृहमंत्री ने बताया कि इस घटना में 2 आरोपित अभी फरार हैं, उन दोनों को पुलिस सरगर्मी से ढ़ूंढ रही है। अनिल देशमुख ने कहा कि पुलिस को बंदी के दौरान कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *