कोरोना वायरस का पूर्वोत्तर में पहला मरीज इंफाल में मिला

0

इंफाल, 24 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस का पूर्वोत्तर में पहला मरीज मणिपुर में चिह्नित हुआ है। 23 वर्षीय लड़की इंग्लैंड से इंफाल आई थी जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थित सामान्य बनी हुई है।

कोरोना पॉजटिव की रिपोर्ट मंगलवार की सुबह 06.40 मिनट पर जेएनआईएमएस ने जारी की है जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। युवती का सैंपल 23 मार्च को लैब में दिन के 11 बजे के आसपास जांच के लिए भेजा गया था। मणिपुर में भी सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गई है। युवती इंग्लैंड से इंफाल पहुंचने के बाद किस-किस व्यक्ति के संपर्क में आई थी, सभी की जांच की जा रही है तथा उन्हें अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *