रिलायंस काम नहीं होने पर भी ठेका कर्मचारियों को देगी वेतन, एमरजेंसी वाहनों को मुफ्त ईंधन

0

नई दिल्‍ली,  23 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस से जारी जंग से निपटने के लिए के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज सामने आई है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में सोमवार को कहा कि वह कोरोना संकट की वजह से काम नहीं होने पर भी अस्थायी कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों को मजदूरी का भुगतान करेगी। इसके साथ ही कंपनी कोविड-19 रोगियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को मुफ्त में ईंधन देने  की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान जारी कर बताया कि कोरोनो वायरस महामारी को देखते हुए वह मास्क बनाने के अपने उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी और एक दिन में एक लाख फेस मास्क बनाएगी। कंपनी ने जारी अपने बयान में कहा कि उसकी सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई द्वारा संचालित अस्पताल ने अपने एक अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिये 100 बेड वाली एक इकाई स्थापित की है।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह भी कहा कि इस संकट के कारण रिलायंस फाउंडेशन उन लोगों को मुफ्त में खाना उपलब्ध कराएगी जिनकी इस महामारी के कारण आजीविका प्रभावित हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *