वित्त विधेयक 2020 बिना चर्चा के लोकसभा से पारित

0

नई दिल्‍ली,  23 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की वजह से लोकसभा में वित्त विधेयक (फाइनेंस बिल 2020) को बिना बहस के सोमवार को पारित कर दिया गया । साथ ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के स्थगित कर दिया गया।

दरअसल वित्त विधेयक पास करने के बाद संसद की कार्यवाही को स्‍थगित करने का फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया। समाजवादी पार्टी, टीएमसी और शिवसेना के सांसदों ने संसद सत्र में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर दी थी। गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र का समापन 3 अप्रैल को होना था लेकिन कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए आज ही सत्र समाप्त कर दिए गए।

उल्‍लेखनीय है कि बजट पेश करने के बाद वित्त विधयेक को लोकसभा में पेश किया जाता है। इस विधेयक में बजट में प्रस्तावित करों को लागू करने, हटाने, घटाने, बढ़ाने और नियमों में किए गए अन्य बदलावों की विस्तार से जानकारी  होती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *