भारतीय करंसी रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले पहुंचा 76 के नीचे

0

नई दिल्‍ली/मुंबई, 23 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस के कोहराम असर हर जगह देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्‍ली सहित 12 राज्यों ने लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं, शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं और रुपया भी लुढ़कता जा रहा है। रुपया सोमवार को नए लो पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 95 पैसे  की गिरावट देखी गई, जिसके बाद वह 76.15 के स्तर पर पहुंच गया। बता दें  कि घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से रुपये पर दबाव देखने को मिला।

उल्‍लेखनीय है कि रुपया 19 मार्च, 2020 को पहली बार 75 के नीचे पहुंचा था। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में इस बात को लेकर चिंता है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से अर्थव्‍यवस्‍था पर खराब असर पड़ेगा। वहीं, इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कमजोर शुरुआत के साथ रुपया 75.90 स्‍तर पर खुला  और गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.15 के निचले स्तर पर    आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.20 पर बंद हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *