अमेरिका में 7 करोड़ लोग लॉकडाउन में

0

न्यूयॉर्क, 21 मार्च (हि.स.)। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण अमेरिका के तीन प्रमुख राज्यों ने अपने 7 करोड़ निवासियों को लॉकडाउन में डाल दिया है। अमेरिका के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया के बाद न्यूयॉर्क और इलिनोइस ने घोषणा की है कि वे इस सप्ताहांत से निवासियों को अपने घरों में रहने का प्रतिबंध लगा रहे हैं। इन तीनों राज्यों की संयुक्त आबादी 7 करोड़ से अधिक है।

अधिकारी पहले से ही दबाव का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी अस्पतालों पर इसके और दबाव बढ़ने से इसे रोकना चाहते हैं। इस साल की शुरुआत में मध्य चीनी शहर वुहान में सामने आया कोरोना वायरस अब इटली और स्पेन में कहर ढा रहा है। यूरोप के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर दबाव डाला है। ब्रिटेन ने तो 65,000 सेवानिवृत्त नर्सों और डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से 11,000 से अधिक लोगों की मौतें हुई है, जबकि 275,000 से अधिक संक्रमण के मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से करीब 90,000 मरीज अब तक ठीक हो गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *