बेटी की तस्वीर को गले लगाकर कहा, आज तुम्हें इंसाफ मिल गया

0

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। अपनी बेटी के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के बाद लंबे समय से इंसाफ की जंग लड़ रहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘हमारी बेटी इस दुनिया में नहीं है और नहीं वापस लौटेगी। हमने उसके जाने के बाद यह लड़ाई शुरू की, यह संघर्ष उसके लिए था लेकिन हम अपनी और बेटियों के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे। मैंने अपनी बेटी की तस्वीर गले से लगाई और कहा- आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिल गया।’
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सभी चारों दोषियों को ठीक 5.30 बजे फांसी पर लटकाया गया। फांसी के बाद चारों के शव को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अब चारों के शव को स्थानीय पुलिस को सौंपे जाएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *