कोरोना वायरस मानवता का दुश्मन : टेड्रोस एधानोम

0

जिनेवा, 19 मार्च (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एधानोम ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस मानवता का दुश्मन बन चुका है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या 200000 से अधिक हो गई है।

टेड्रोस ने वर्चुअल न्यूज कांफ्रेस में कहा कि कोरोना वायरस हमें एक अभूतपूर्व खतरे का आभास करा रहा है। यह ऐसा समय है जब हम सभी को मानवता के दुश्मन के खिलाफ का अभूतपूर्व मौका मिला है।वैश्विक स्तर पर 8000 से अधिक लोग इस महामारी के कारण मर चुके हैं।

टेड्रोस ने बताया कि वह रोज देशों के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य कर्मचारियों आदि अध्कारियों से संपर्क करते हैं, ताकि जरूरत के अनुसार उनकी मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि आपका समुदाय प्रभावित नहीं होगा। इससे लड़ने के लिए हर समय तैयार रहें। हर संदिग्ध मामले की जांच कराए। उन देशों में जहां पर बढ़ते मामलों को कारण सही व्यावस्था नहीं हो पाई है, वहां के लोग एहतियात बरतें और स्वास्थ्य प्रशासन पर ज्यादा जोर न डालें।

उन्होंने कहा कि एक उम्मीद है कि हम सब मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि आपस में दूरी बनाए रखें। बड़ी संख्या में जहां लोग एकत्रित हों, वहां न जाएं। हर संदिग्ध मामले की जांच जरूर कराए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *