पटना में बेलगाम अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

0

पटना, 17 मार्च (हि स)।  जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के पास मंगलवार को बेलगाम अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या दी। घटना के बारे में बताया जा रहा कि दीपक नाम का व्यक्ति जो पुनपुन पुल के पास एक मैदान में खड़ा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बारे में गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है, हालांकि घायल की हालत चिंताजनक है। घटना के बाद से अपराधी फरार हो गए है जबकि घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *