ईरान से 236 भारतीयों को लेकर जैसलमेर पहुंचे एयर इंडिया के दो विमान

0

जैसलमेर, 15 मार्च (हि.स.)। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बीच ईरान में फंसे 236 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया के दो विमान रविवार सुबह जैसलमेर पहुंचे। इनमें 100 महिलाएं और 136 पुरुष शामिल हैं।
जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग गई। एयरपोर्ट से सभी नागरिकों को सेना के वैलनेस सेंटर में पहुंचाया गया है, जहां पर 14 दिन तक इन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। वैलनेस सेंटर में ही आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जो पूरी तरह सेना की निगरानी में काम कर रहे हैं। सभी लोगों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर इन्हें अपने अपने घरों के लिए रवाना किया जाएगा।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने कोरोना राजस्थान एपिडेमिक डिजीज एक्ट के अंतर्गत अधिसूचित किया है। मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू और टीबी के बाद अब कोरोना को जोड़ा गया है। अधिसूचित होने के बाद अब प्रदेश का हर चिकित्सक चाहे वह सरकारी हो या फिर प्राइवेट प्रैक्टिशनर उसे कोरोना के लक्षण वाले हर मरीज की सूचना तुरंत सरकार को देनी होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *