7.5 अरब पाउंड की मदद चाहता है वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस

0

लंदन, 15 मार्च (हि.स.)। वर्जिन अटलांटिक के अध्यक्ष पीटर नोरिस सोमवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को लिखेंगे कि देश के एयरलाइन उद्योग को 7.5 अरब पाउंड की आपातकालीन सरकारी सहायता की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो लाखों लोगों की नौकरियों को खतरा पैदा हो सकता है।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह पत्र ब्रिटिश सरकार को कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों से राजस्व में गिरावट से नुकसान झेल रही एयरलाइंस कंपनियों को सहायता देने का आग्रह करेगा। कोरोनावायरस महामारी के संभवत: लंबे समय तक जारी रहने की स्थिति में एयरलाइंस उद्योग को लंबी अवधि के कर्ज की जरूरत को भी इस पत्र में रेखांकित किया जायेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *