टोकियो ओलिंपिक पूर्व निर्धारित समय पर : शिंजे एबे

0

लॉस एंजेल्स 15 मार्च (हि.स.)। टोकियो ओलिंपिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से होंगे।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे से ओलिंपिक खेलों को एक वर्ष के लिए स्थगित किए जाने का सुझाव दिया था। ट्रम्प ने अमेरिका में राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए शिंजे को टोकियो ओलिंपिक रद्द किए जाने का सुझाव दिया था। जापान की संसद ने भी नेशनल इमेर्जेंसी घोषित किए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए शिंजे को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने का अधिकार दिया था।
शिंजे ने शनिवार को कहा कि वह टोकियो ओलिंपिक खेलों के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के पदाधिकारियों के सम्पर्क में हैं। अभी खेलों को स्थगित करने अथवा रद्द किए जाने का समय नहीं आया है। इसलिए टोकियो ओलिंपिक खेल पूर्व निर्धारित समय पर होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की स्थितियों के बावजूद ओलिंपिक खेलों को रद्द करना उचित नहीं होगा। कोरोना वायरस से 5,400 लोग मार चुके हैं, जबकि दुनिया भर में एक लाख 40 हज़ार लोग संक्रमित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इन खेलों को रद्द किए जाने का अभी उचित समय नहीं आया है। इन खेलों की मेज़बानी के लिए जापान अरबों डालर व्यय कर चुका है। 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *