बांग्लादेश : नकली कोविड-19 वैक्सीन बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार

0

ढाका, 13 मार्च (हि.स.)। बांग्लादेश में नकली कोविड-19 वैक्सीन बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों में माइमेनसिंद जिले का नसरुल इस्लाम रूबल (27) और राशेदउल इस्लाम (35) शामिल है।

आरोपित नसरुल इस्लाम रूबल ने बुधवार और गुरुवार को लाउडस्पीकर से नेट्रोकोना जिले के केंदुआ उपजिला में गंडा यूनियन में इसका प्रचार किया था।इसके बाद तथाकथित राशेदउल इस्लाम ने गुरुवार दोपहर से नकली वैक्सीन बेचना शुरू किया था। पुलिस को जैसे इस बात की खबर मिली, उसने तुरंत दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकली वैक्सीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो साल की सजा सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है और यह अब तक 118 देशों में फैल चुका है। भारत, अमेरिका, ईरान, इटली, नेपाल, दक्षिण-कोरिया, सऊदी-अरब आदि कोराना वायरस से प्रभावित हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *