नेपाल ने कोरोना के कारण माउंट एवरेस्ट सहित सभी हिमालयी चोटियों को किया बंद

0

काठमांडू, 13 मार्च (हि.स.)। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण नेपाल ने माउंट एवरेस्ट सहित अपनी सभी हिमालयी चोटियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

पर्यटन मंत्री योगेश भट्टाराय ने मीडिया को बताया कि मार्च से लेकर मई तक के स्प्रिंग सीजन में सभी चोटियों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। इस साल पर्वतारोही चोटियों की चढ़ाई नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया है।

नेपाल में अभी तक कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है। वह वो छात्र है जो चीन में पढ़ रहा था और घर आया था। इससे पहले चीन ने भी अपनी तरफ के माउंट एवरेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा हाल ही के वर्षों में दूसरी बार हुआ है, जब पर्वतारोहियों पर रोक लगाई गई है। साल 2015 में भूकंप आने के बाद भी रोक लगाई गई थी। इससे पर्वातारोहण सिखाने वाली कंपनियों को भी भारी नुकसान होगा।

उल्लेखनीय है कि इस वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी, जो अब तेजी से विश्व के प्रमुख देशों में फैल चुका है। लोग बड़ी संख्या में इससे संक्रमित होकर मौत के मुंह में समा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *