जयपुर रिसार्ट में ठुमके लगाते कांग्रेस विधायकों का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0

भोपाल, 13 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। सिंधिया के पाला बदलने के बाद उनके समर्थक विधायकों और मंत्रियों ने भी बगावत कर दी। कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छाने और विधायकों की टूट-फूट के बाद कांग्रेस ने अपने बाकी विधायकों को जयपुर के रिजॉर्ट में भेज दिया है। इस दौरान रिजॉर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक प्रदेश की सियासी उठापटक को भूल कर राजस्थानी लोकनृत्य पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। 
 
प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट और ट्री हाउस रिसॉर्ट में शिफ्ट किया है। अब यह दोनों रिसोर्ट प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही रिसॉर्ट में लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। बुधवार रात यहां विधायकों के मनोरंजन के लिए कालबेलिया नृत्य कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें विधायक चिंतामुक्त होकर राजस्थानी लोकनृत्य पर का आनंद लेते हुए नाचते गाते नजर आ रहे हैं। विधायकों का ठुमका लगाते हुए विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान सरकार द्वारा विधायकों के मनोरंजन के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि विधायक तनावमुक्त रहकर फ्लोर टेस्ट और राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग कर सके।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *