भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची

0

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। हरियाणा से दो और हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है।जबकि हिमाचल प्रदेश से सुश्री इंदु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से प्रोफ़ेसर सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से डॉक्टर भागवत कराड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही महाराष्ट्र विधान परिषद की एक सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा ने अमरीश भाई रसिकलाल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *