अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले 1000 से अधिक, वॉशिंगटन में आपातकाल घोषित

0

वॉशिंगटन, 12 मार्च (हि.स.)। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले 1000 से अधिक हो गए हैं। इसके तेजी से फैलने के कारण वॉशिंगटन के मेयर ने वॉशिंगटन में स्टेट ऑफ इमेरजेंसी के साथ पब्लिक इमरजेंसी की भी घोषणा की है।

अमेरिका में कोरानावायरस के कारण 15 विश्वविद्यालय भी बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी नुकसान हो रहा है। अभी तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 24 लोग वॉशिंगटन में से हैं, कैलिफोर्निया से तीन लोग, दो लोग फ्लोरिडा, एक न्यू जर्सी और एक साउथ दकोटा में हैं।

अमेरिका में बड़े स्तर के सभी कार्यक्रम या तो रद्द कर दिए गए हैं या स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही प्रमुख कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आग्रह किया है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि घातक कोरोनावायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी और अब यह तेजी से विश्व भर में फाल गया है। कई देशों ने यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। व्यापार में भी भारी नुकसान हो रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *