पाकिस्तान की हवाई सेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य जारी

0

इस्लामाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान की हवाई सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान इस्लामाबाद में शकरपारियन का पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान की हवाई सेना की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। पुलिस और बचावकार्य में लगे कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया है।

यह विमान 23 मार्च को होने वाली परेड के लिए रोज होने वाला अभ्यास कर रहा था। हालांकि अभी तक किसी के मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

हवाई सेना के मुख्यालय की ओर से जांच के बोर्ड को घटना के कारणों का पता लगाने के आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले महीने एक प्रशिक्षण विमान मरदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *