विश्व व्यापार संगठन की सभी बैठकें 20 मार्च तक स्थगित

0

जेनेवा, 11 मार्च (हि.स.)। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के एक कर्मचारी को नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद डब्ल्यूटीओ ने सभी बैठकों को 20 मार्च तक स्थगित करने की घोषणा की है।

डब्ल्यूटीओ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो ने आज बुधवार को डब्ल्यूटीओ के सदस्यों को सूचित किया है कि डब्ल्यूटीओ की सभी बैठकें 20 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी जाएंगी। डब्ल्यूटीओ के एक कर्मचारी को नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अजेवेडो ने कहा, “हम सचिवालय के कर्मचारियों और सदस्यों के स्वास्थ्य को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यही वजह है कि हमने यह अभूतपूर्व कदम उठाया है। हम स्थिति की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जो भी उपाय आवश्यक हैं, वह करेंगे।”

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि डब्ल्यूटीओ के पास घटनाक्रमों की निगरानी के लिए कोरोना वायरस टास्क फोर्स है और किसी भी स्थिति के जवाब में सभी जरूरी सावधानी बरती जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *