बिडेन ने सैंडर्स के विरुद्ध पकड़ मज़बूत बनाई
लॉस एंजेल्स,11 मार्च (हि.स.)। पूर्व उपराष्ट्रपति जोई बिडेन ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए मंगलवार को छह सुपर ट्यूज डे प्राइमरी में समाजवादी बर्नी सैंडर्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने फ़िलाडेल्फ़िया में एक रैली में कहा कि उनका और बर्नी सैंडर्स का एक सामान लक्ष्य डोनाल्ड ट्रम्प को परास्त करना है। उन्होंने बर्नी सैंडर्स का आह्वान किया कि दोनों पक्षों में एकता हो और फ़ाइनल दौर में ट्रम्प के विरुद्ध दोनों को यह लड़ाई मिल कर लड़नी चाहिए।
राष्ट्रपति चुनाव आगामी नवंबर में होगा, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए अधिकृत उम्मीदवारी की टिकट उसे दी जाएगी जो अधिकतम 1991 प्रतिनिधि मत अर्जित कर पाएँगे। जोई बिडेन प्रतिनिधि मतों में सैंडर्स से काफ़ी आगे निकल गए हैं। सैंडर्स को इडाहो, वाशिंगटन और नार्थ डेकोटा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
मंगलवार को छह प्राइमरी में बिडेन ने मिशिगन, मिसूरी, और मिस्सिप्पी जीत लिए हैं। अमेरिका के दो दक्षिणी राज्यों — अफ़्रीकी अमेरिकी बहुल मिसूरी और मिस्सिप्पी में बिडेन की जीत में एक बार फिर अश्वेत मतों का बोलबाला रहा।इन दोनों राज्यों में बर्नी सैंडर्स की भारी पराजय हुई। बिडेन को एकतरफ़ा जीत में साठ वर्ष से ऊपर के 96 प्रतिशत मत बिडेन को मिले। इसके अलावा श्वेत मतदाताओं में ख़ासकर छात्रों में बिडेन को 56 प्रतिशत मत मिले तो बर्नी सैंडर्स को 37 प्रतिशत मतों पर संतोष करना पड़ा।
