मध्य प्रदेश के सभी 106 भाजपा विधायकों को देर रात भोपाल से दिल्ली लाया गया

0

नई दिल्ली,11 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 106 विधायकों को देऱ रात  करीब 1.30 बजे भोपाल से दिल्ली लाया गया।  भोपाल में भाजपा पार्टी ऑफिस के बाहर से बसों के द्वारा विधायकों को एयरपोर्ट भेजा गया। वहां से सभी को मंगलवार देर रात मानेसर स्थित आईटीसी ग्रैंड होटल भारत में ठहराया गया है। कांग्रेस भी अपने विधायकों को राजस्थान ले जाने की तैयारी में है।

कमलनाथ अपनी सरकार को बचाने के की कोशिशों में लग गए है। कांग्रेस ने अपने दो नेताओं सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को बेंगलुरू में मौजूद बागी विधायकों को मनाने के लिए भेजा है। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद मंगलवार को 22 विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले विधायकों में छह मंत्री भी शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *