ऑस्ट्रेलिया में निजी जानकारी के दुरुपयोग पर फेसबुक पर मुकदमा

0

सिडनी, 09 मार्च (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई के गोपनीयता नियामक ने 3,00,000 से अधिक लोगों की निजी जानकारी को राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ उनकी जानकारी के बगैर साझा करने का आरोप सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

फेडरल कोर्ट के मुकदमे में ऑस्ट्रेलियाई सूचना आयुक्त ने फेसबुक पर एक सर्वेक्षण ‘दिस इज़ योर डिजिटल लाइफ’ से अपनी वेबसाइट पर राजनीतिक रुझान जानने  के लिए 3,11,127 उपयोगकर्ताओं की जानकारी का खुलासा करके गोपनीयता कानून को तोड़ने का आरोप लगाया।

सूचना आयुक्त एंजेलिन फॉक ने एक बयान में कहा कि फेसबुक के इस प्लेटफॉर्म के डिजाइन का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को उचित विकल्प का इस्तेमाल करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर नियंत्रण करने में असमर्थ करना था। इस मुकदमे में गोपनीयता कानून के प्रत्येक उल्लंघन में अधिकतम  1.7 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना हो सकता है। यदि अदालत ने 3,11,127 मामलों में से हर एक के लिए अधिकतम जुर्माना लगाया, तो यह जुर्माना 529 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का होगा। ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक का प्रतिनिधि इस पर टिप्पणी के लिए तुरंत उपलब्ध नहीं था। 2014 से 2015 तक इसी तरह उपयोगकर्ताओं के व्यक्तित्व प्रश्नोत्तरी सर्वे के कारण शुरू की गई जांच के बाद अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन ने पिछली जुलाई में फेसबुक पर रिकॉर्ड 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

फेसबुक पर आरोप लगाया गया था कि वह अब तक ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के सर्वेक्षण उपकरण के साथ विश्व स्तर पर 87 मिलियन उपयोगकर्ताओं से संबंधित जानकारी को अनुचित रूप से साझा कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी 2016 के चुनाव अभियान में कैंब्रिज एनालिटिका के ग्राहक थे। ट्रम्प के चुनाव के बाद कैम्ब्रिज एनालिटिका ने ऑस्ट्रेलिया में एक व्यवसाय पंजीकृत किया था, लेकिन कभी भी किसी ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक पार्टी के लिए काम नहीं किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *