पाकिस्तान में बारिश का कहर, 17 लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान में बारिश ने कहर बरपा दिया है। भारी बारिश के चलते 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बारिश के कारण जगह-जगह यातायात जाम हो गया और रपटीली सड़कों के चलते दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ गई है।

बारिश से सबसे अधिक खैबर पख्तूनख्वा प्रभावित है। यहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण पेशावर के बागैर के गाका विला इलाके में एक जर्जर मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं।

प्रोविंशल डिसास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पीडीएमए) ने बताया है कि बारिश के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है और तूफान के कारण फसल भी नष्ट हो गई है।

पीडीएमए की ओर से खराब मौसम को लेकर एक चेतावनी भी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि भारी बारिश के कारण बाढ़ भी आ सकती है। एहतियात बरतें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *