महिला दिवस पर ताजमहल सहित एएसआई के सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश होगा निशुल्क

0

संस्कृति मंत्रालय ने की घोषणा 



नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। महिला दिवस यानि 8 मार्च को भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क होगा। इनमें ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार सहित सभी टिकट वाले स्मारक शामिल हैं।
केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यह घोषणा करते हुए सभी स्मारकों में बेबी सिटिंग की व्यवस्था करने का भी फैसला लिया है।
महिला दिवस को देखते हुए केन्द्रीय कला व संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि देशभर के स्मारकों को महिला के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में मंत्रालय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर पहली बार स्मारकों को महिलाओं के लिए निशुल्क किया गया है। साथ ही ताजमहल व लालकिले में महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष स्थान का निर्माण कराया गया है। बेबी सिटिंग सुविधा स्थापित करने का काम सभी स्मारकों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सबसे ऊंचा है और जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता वास करते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 125 के करीब टिकट वाले स्मारक हैं। दिल्ली में दस स्मारकों में टिकट से प्रवेश होता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *