यह महामारी ड्रिल नहीं है : डब्ल्यूएचओ

0

जिनेवा, 06 मार्च (हि.स.)। विश्वभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,042 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह महामारी ड्रिल नहीं है।

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थय संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहॉनम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ देश इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह ड्रिल नहीं है। यह समय हारने का नहीं है। यह बहाने बनाने का समय भी नहीं है। इस समय गंभीर कदम उठाने होंगे।

वैश्विक स्तर पर अब तक 3282 लोगों की मौत हो चुकी है और 90000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब हुबेई में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ हो। नेशनल हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक जो 126 मामले शुक्रवार को दर्ज हुए हैं, वे वुहान में हुए हैं।

कोरोना वायरस से बहुत नुकसान भी हो रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोगों का व्यापार ठप हो गया है। अब तक 80 से अधिक देशों में यह फैल चुका है। कई देशों ने यात्रा और हवाई सेवा पर प्रतिंबध लगा दिए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *