राष्ट्रपति ने बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई

0

नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बिमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। बिमल जुल्का केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त थे।

उल्लेखनीय है कि देश के नौवें सीआईसी सुधीर भार्गव (1 जनवरी 2019 से 11 जनवरी 2020) के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। बिमल जुल्का देश के देश के दसवें सीआईसी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *