अमेरिका में कोरोना वायरस से 13 मरे, 226 संक्रमित

0

लॉस एंजेल्स 06 मार्च (हि.स.)। अमेरिका में कोरोना वायरस से गुरुवार की देर शाम  दो और लोगों की मृत्यु होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। ये दोनों घटनाएं  किरकलैंड, किंग काउंटी, वाशिंगटन और  कैलिफ़ोर्निया में  हुई हैं। किंग काउंटी में एक ही नर्सिंग होम (वृद्धाश्रम) से पहले भी दस लोगों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई हैं। कैलिफ़ोर्निया में गुरुवार की शाम  72 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई, जो डायमंड क्रूज से मेक्सिको के रास्ते सान फ़्रांसिस्को आया था। पहले भी एक 71 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो चुकी है, जो डायमंड क्रूज से सान फ़रांसिसकों पहुंचा था। गुरुवार सुबह कोरोना वायरस से 160 लोगों के संक्रमित होने की सूचना थी, जो शाम बढ़कर 226  पहुंच गयी। इनमें 70 संक्रमित सिएटल में हैं। इस से पूर्व सुबह नेबरासका गवर्नर ने भी कोहनी से कोहनी टकरा कर अभिवादन किया था। पेंस मिनिसोटा भी गए थे।

अमेरिका में गुरुवार की देर शाम कोरोना वायरस से  संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है।इनकी संख्या बढ़ कर दो सो से ऊपर पहुंच गई है।  सेंटर फ़ार डिज़ीज एंड कंट्रोल ने गुरुवार की शाम 129 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की  है। इसके अलावा कैलिफ़ोर्निया प्रशासन दायमान क्रूज पर सवार 3,500 यात्रियों को ले कर हताश है। माइक्रोसाफ्ट के बाद अमेजन ने पार्सल भेजने में असमर्थता ज़ाहिर की है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को वाशिंगटन के गवर्नर जय इंसली से हाथ मिलाने की बजाए कोहनी टकराकर अभिवादन स्वीकार किया। पेंस दोपहर वाशिंगटन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का हाल जानने गए थे।
नार्थ कोरिया नें सीमा समीप आने पर गोली मारने के आदेश दिए : उत्तरी कोरिया प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि चीन के साथ पोरस सीमा के समीप कोई भी व्यक्ति दिखाई दे तो उसे गोली मार दी जाए। यह सीमा आठ सौ मील लंबी बताई जाती हैं, जहाँ से चीनी लोग कारोबार के इरादे से उत्तरी कोरिया में आते जाते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *