एडीबी का कोरोनावायरस से वैश्विक विकास दर में गिरावट का अनुमान

0

मनीला, 06 मार्च (हि.स.)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनो वायरस के प्रकोप से इस साल विकासशील एशिया और दुनिया भर में आर्थिक विकास दर में गिरावट आ सकती है।

दुनिया भर में अब तक 3,200 से अधिक लोग कोरोनो वायरस के कारण मर चुके हैं, जो गंभीर निमोनिया का कारण बनता है। इससे वित्तीय बाजारों में भारी गिरावट आई है और अर्थव्यवस्थाओं को इससे नुकसान पहुंच सकता है। मनीला स्थित एडीबी ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रकोप से वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 0.1 से 0.4% तक की गिरावट आ सकती है। इसके कारण वित्तीय घाटे का पूर्वानुमान 77 अरब डॉलर से 347 अरब डॉलर के बीच हो सकता है।

एडीबी ने एक विश्लेषण में सबसे अच्छी और सबसे खराब स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि चीन सहित एशिया में आर्थिक विकास दर में 0.3 से 1.7 प्रतिशत और चीन को छोड़कर एशिया में 0.2 से 0.5 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

एडीबी ने कहा कि कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण घरेलू मांग, पर्यटन और व्यापार यात्रा में गिरावट आ सकती है। इससे व्यापार, उत्पादन संबंध और आपूर्ति में व्यवधान पैदा होने के कारण विकासशील एशिया में आर्थिक विकास दर को नुकसान पहुंच सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने बुधवार को कहा कि नोवल कोरोनोवायरस के वैश्विक प्रसार ने इस साल मजबूत वृद्धि की उम्मीद को झटका दिया है और 2020-2009 के वित्तीय संकट के बाद से 2020 में वैश्विक उत्पादन की गति सबसे धीमी दिखेगी।

विश्व बैंक ने कहा है कि वह विकासशील देशों को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं, रोग निगरानी, ​​चिकित्सा आपूर्ति की पहुंच और व्यवसायों के लिए कार्यशील पूंजी में सुधार करने में मदद करने के लिए तत्कालिक कोष में 12 अरब डॉलर उपलब्ध करा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *