कर्नाटक : कुनिगल के पास हुई सड़क दुर्घटना में 13 तीर्थयात्रियों की मौत

0

बेंगलुरु, 06 मार्च (हि.स.)। कर्नाटक में तुमकुरु जिले के कुनिगल अवरागेरे के पास शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे कार से नियंत्रण खो देने के बाद सड़क डिवाइडर से टकरा कर अन्य कार से हुई भिड़ंत में 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई,जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हुई है उनमें मंजूनाथ, तनुजा, गौरम्मा, रत्नम्मा, सुंदर राज, राजेंद्र, सरला, प्रशान्य समेत और नौ माह की बच्ची समेत लक्ष्मीकांत, संदीप और मधु शामिल हैं। तमिलनाडु में होसुर के निवासी 13 लोग धर्मस्थला से लौट रहे थे जबकि अन्य कार बेंगलुरु से धर्मशाला जा रही थी।
दुर्घटना में घायल चार लोगों को बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला तालुक के एक अस्पताल में भेजा गया है। दुर्घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस को कार से शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *