सजा काट रहे लालू ही बने रहेंगे राजद अध्यक्ष

0

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शहाबुद्दीन की जगह उनकी पत्नी को  दी जगहराबड़ी, रघुवंश और शिवानंद तिवारी बने उपाध्यक्षतेजप्रताप, तेजस्वी और मीसा भारती भी सूची में



पटना, 05 फरवरी (हि.स.)। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत 45सदस्य हैं। राजद की टीम में इस बार जातीय समीकरण का भी खास तौर से ख्याल रखा गया है। इसमें चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के  हाथ में ही पार्टी सु्प्रीमो की कमान रहेगी। उन्हें एक बार फिर राजद का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण है कि कार्यकारिणी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और सीवान से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की  जगह उनकी पत्नी हीना शहाब को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। हालांकि बाहुबली  शहाबुद्दीन की छुट्टी कर उनकी पत्नी हीना शहाब को जगह देने को लोग आई वॉश मान रहे हैं। इसके अलावा लालू की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद कमर आलम पार्टी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया।

राजद की नई कार्यकारिणी में लालू प्रसाद यादव को फिर से अध्यक्ष, मोहम्मद कमर आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी और शिवानंद तिवारी को उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्या सागर निषाद, ललित यादव, रणविजय सिंह और सर्वजीत पासवान को महासचिव तथा कुमकुम राय, नसीम खान, रवींद्र सिंह, संजय कुमार, अजय आनंद और विजय सुरेश कंडारे को को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। साथ ही अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रेमचंद गुप्ता, मनोज झा, रामचंद्र पूर्वे, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, हीना शहाब, विजय प्रकाश और उदय नारायण चौधरी भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये गये हैं।

 

 शहाबुद्दीन को बाहर करना सिर्फ आई वॉश, पत्नी हीना को जगह देकर डैमेज कंट्रोल

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीब रहे बाहुबली व सजायाफ्ता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को इस बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं रखा गया है। कहा जा रहा कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, लेकिन लोग इसे सिर्फ और सिर्फ आई वॉश मान रहे हैं, क्योंकि शहाबुद्दीन की जगह उनकी पत्नी को हीना सहाब को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखकर डैमेज कंट्रोल कर लिया गया है।  इस बड़े उलटफेर के पीछे तेजस्वी यादव की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते थे। जब तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी में नहीं लाना चाहते जिस पर गंभीर आरोप हो। इस पर सत्ता पक्ष ने तेजस्वी से पूछा था कि अगर ऐसी बात है तो शहाबुद्दीन आपकी पार्टी में क्यों है और उसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह क्यों दी गई। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए मिशन 2020 के लिए तेजस्वी अपनी पार्टी की छवि सुधारने में लगे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *