कोरोना वायरस : 300 मिलियन बच्चे नहीं जा रहे स्कूल

0

फ्रांस, 05 मार्च (हि.स.)। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के कारण कई देशों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते करीब 300 मिलियन बच्चे पूरी दुनिया में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 95,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 3,200 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यह 80 देशों में फैला हुआ है। सबसे ज्यादा संक्रमित होने वालों और मरनेवालों की संख्या चीन में है। यहां के वुहान शहर से इस घातक कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। चीन में फैक्टरियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

यूनेस्को की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 13 देशों के स्कूल बंद करने के बाद 290.5 मिलियन बच्चे स्कून नहीं जा पा रहे हैं। जबकि नौ अन्य ने स्थानीय स्तर पर  बंद किया है। यूनेस्को के अध्यक्ष ऑड्रे अजोले ने बताया कि संकट के समय में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना नई बात नहीं है। अगर यह लंबे समय तक बंद रहे तो इससे वैश्विक स्तर पर शिक्षा प्रणाली को नुकसान होगा।

उल्लेखनीय है कि इटली ने बुधवार को 15 मार्च तक के लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है। यहां कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 107 पहुंच चुकी है। दक्षिण कोरिया ने नए सत्र की शुरुआत को 23 मार्च तक के लिए रोक दिया है। जापान में भी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सभी क्लासेस को पूरे मार्च के लिए रद्द कर दिया है, जो मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शुरू हो सकती हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *