ट्रंप की यात्रा से मजबूत होगी भारत-अमेरिका की आपसी मित्रता : मोदी

0

नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से भारत तथा अमेरिका की मित्रता और आपसी रिश्ते काफी मजबूत होंगे।

मोदी ने सोमवार को ट्रंप के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘भारत आपके (डोनाल्ड ट्रंप) आने की प्रतीक्षा कर रहा है। आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे देशों के बीच की मित्रता को और मजबूत करेगी। आपसे बहुत जल्द अहमदाबाद में मुलाकात होगी।’

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि वह पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत के लिए रवाना हो रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *