24 लाख की साइबर ठगी के आरोपी को शिमला पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार

0

बेगूसराय, 24 फरवरी (हि.स.)। शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है। मामला बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र का है जहां  पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक शख्स को छापेमार कर रविवार की रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गढ़पुरा थाना क्षेत्र का दुनही निवासी नंदन पंडित का पुत्र प्रदुमन पंडित है। गढपुरा थाना पर शिमला से आये साइबर क्राइम इंचार्ज सह उप पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि शिमला के एक थाना में खाते से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अवैध रूप से 24 लाख रुपए निकासी को लेकर ठगी करने का मामला दर्ज कराया गया था। इसकी जांच पड़ताल में साइबर क्राइम से जुड़े एक युवक को आसनसोल के पुरूलिया से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही से उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक साइबर क्राइम गैंग से जुड़ा हुआ है जो देश के विभिन्न हिस्सों में अपना नेटवर्क चलाता है और लोगों को ठगी के शिकार बनाता है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की खोज की जा रही है। गिरफ्तार युवक के पास से बरामद मोबाइल एवं लैपटॉप की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *