दिल्ली विधानसभा : रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

0

नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नवनिर्वाचित विधायक रामवीर  सिंह बिधूड़ी को सोमवार को दिल्ली विधानसभा का  नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत आज (24 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है, जोकि तीन दिन (26 फरवरी) तक चलेगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। इससे पहले बदरपुर से चौथी बार विधानसभा पहुंचे रामवीर सिंह बिधूड़ी को विपक्ष के नेता के रूप में देखा जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव 2020 में भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने करीब 2500 वोटों से जीत दर्ज की थी। बदरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी, आप के राम सिंह नेताजी और कांग्रेस के प्रमोद कुमार यादव मैदान में थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *