नीतीश कुमार के नेतृत्त्व पर नड्डा ने भी लगाईं मुहर

0

नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम आवास पहुंचे जेपी नड्डाबेटे की शादी का दिया निमंत्रण



पटना, 22 फरवरी (हि.स.) । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का एलान किया है। बता दें इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार ही सीएम चेहरा होंगे और उनके ही नेतृत्व में एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपने संक्षिप्त पटना दौरे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चली। इस मुलाकात के समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर नीतीश कुमार ने खुद उनका स्वागत किया। इस दौरान बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। नड्डा ने मुख्यमंत्री को अपने बेटे की शादी के लिए निमंत्रण पत्र भी दिया है। नड्डा का निमंत्रण मिलने पर मुख्यमंत्री ने उनके बेटे की शादी में शामिल होने की हामी भी भर दी। नड्डा शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से सीधे पटना हवाईअड्डा से  विमान पकड़कर दिल्ली लौट गए।

 

जगदानंद ने किया हमला   

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात पर राजद ने बड़ा हमला किया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि यह दो लंगड़ों की मुलाकात है। इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों अपनी-अपनी टांग जोड़ भी लेंगेतब भी कुछ होने वाला नहीं है।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *