12 ऑपरेशनों में 25 आतंकी ढेर : डीजीपी

0

श्रीनगर, 22 फरवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शनिवार को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में हुई एक मुठभेड़ के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 2020 में 12 ऑपरेशन सफल रहे। इन ऑपरेशनों में 25 आतंकी मारे गए हैं। साथ ही कश्मीर संभाग से 9 आतंकी और जम्मू संभाग से तीन-चार आतंकी जिंदा पकड़े गए हैं। इसके अलावा 40 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी दलिबाग सिंह ने अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के बारे में बताया कि दो लश्कर आतंकी मारे गए हैं। इन आतंकियों में नवीद अहमद भट उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट शामिल है। ये दोनों कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इसके अलावा पुलिस ने बारामुला से एक हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी जुनैद फारूक को गिरफ्तार किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *