गायक मीका सिंह की मैनेजर ने की आत्महत्या, पंजाब में हुआ अंतिम संस्कार

0

गायक मीका सिंह की मैनेजर सौम्या जोएब खान ने आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित स्टूडियो में रहती थी। सौम्या का शव स्टूडियो की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला था। मौत का कारण नींद की गोलियों का ओवरडोज बताया गया है। पंजाब में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 2 फरवरी, 2020 की है। मीका सिंह के स्टूडियो (मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बंगला नं. 19) में सौम्या ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। सौम्या के निधन पर मीका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था-‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और  पति जोएब खान  के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।’
सौम्या के माता-पिता नहीं हैं और उसके उनके दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्‍या की मौत के बारे उनके पति जोएब खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है।  आत्‍महत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सौम्या के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *