जर्मनी गोलीबारी मामले में संदिग्ध बंदूकधारी का शव बरामद

0

बर्लिन, 20 फरवरी (हि.स.)। जर्मनी में हानाऊ शहर के दो हुक्का लाउंज में गोलीबारी करने वाले  संदिग्ध बंदूकधारी अपने घर में मृत पाया गया है। पुलिस की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, अधिकारियों को उसी पते पर एक और शव भी मिला। उस व्यक्ति क कोई विवरण जारी नहीं किया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध बंदूकधारी का कोई विवरण नहीं दिया है। उन्होंने उसके संभावित मकसद या उसकी मौत कैसे हुई, इसका भी ब्योरा नहीं दिया।पुलिस ने बताया कि उनकी सूचना के अनुसार बंदूकघारी ने गाड़ी से भागने के बाद घर पर ही  आत्महत्या की है पर हमलों के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।

बता दे कि गत दिन हुए गोलीबारी  में घायल हुए एक शख्स की आज मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।जर्मनी के एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वह आदमी जर्मनी का नागरिक था और उसकी गाड़ी से गोलाबारूद और गोली की मैगजीन बरामद हुई है। उसके पास फायरआर्म हंटिंग लाइसेंस भी था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *