अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप ने भारत के साथ बड़ी व्यापार डील के दिए संकेत

0

वाशिंगटन, 19 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव से पहले भारत के साथ बड़ी व्यापार डील करने के संकेत दिए हैं।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द होने वाले भारत दौरे के दौरान वह यह डील नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने आगे के लिए यह डील बचाकर रखी हुई है।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को ट्रंप भारत की यात्रा पर आने वाले हैं और अहमदाबाद में बड़े जनसमूह को संबोधित करेंगे। यह समारोह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा। ट्रंप ने कहा कि उनके स्वागत करने के लिए हवाईअड्डे और स्टेडियम के बीच सात मिलियन लोग होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं और वह इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। वह गांधी के साबरमति आश्रम भी जा सकते हैं।

इसके बाद वह नई दिल्ली आएंगे और वार्ता करने की संभावना है। मंगलवार को ट्रंप का भारत के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मोदी के साथ गांधी आश्रम जाएंगे। अधिकारीयों ने बताया की तत्पश्चात दोनों नेता हैदराबाद हाउस में मिलेंगे और आधिकारिक राज्य बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मंगलवार को वह भारतीय कंपनियों के एक्जीक्यूटिव से मिलेंगे। इस बैठक में इंडियन ऑयल और गैंस कंपनी, रिलायंस इंड्रस्ट्रीस, टाटा संस, भारत फोर्ज, महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल होंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *