दिल्ली विधानसभा : भाजपा विधायक दल नेता का होगा चुनाव, सरोज पांडेय केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

0

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरोज पांडेय को यह दायित्व इसलिए सौंपा है कि वह बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों की बैठक बुलाकर दिल्ली विधानसभा में पार्टी के नेता का चुनाव संपन्न कराएं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में वापसी करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर जीत  दर्ज की है जबकि भाजपा आठ सीटों पर सिमट कर रह गई है। हालांकि, पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को पांच सीटों का इजाफा हुआ है और मत प्रतिशत में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *