दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को अलका लांबा ने बताया ‘साजिश’

0

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली कांग्रेस की नेता और चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को उनके खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। झूठी खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चलाई गई।
मंगलवार को अलका लांबा ने ट्वीट किया, ”किसी ने मेरे खिलाफ साजिश रची, एक झूठी खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जानकर चलवाई। मेरे विरोध की बजाए मुझे बधाईयां मिलने का सिलसिला सोशल मीडिया पर चलते देख वह समझ गए कि उनकी बाजा उल्टी पड़ रही है। वो जो भी हैं उनका दिल से आभार, मेरे शुभचिंतकों को मुझसे मिलवाने के लिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर खबर फैली कि दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद अलका लांबा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लांबा को बधाई देने का दौर शुरू गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *