केजरीवाल का दावा, कहा- दिल्ली में अब नहीं होगी बसों की कमी

0

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ लेने के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया कि दिल्ली में अब बसों की कमी नहीं होगी, क्योंकि अब नई बसें आना शुरू हो गई हैं जो जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर होंगी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘इसमें समय लगा, लेकिन आखिरकार हमने सभी बाधाएं पार कर लीं। बसें आनी शुरू हो गई हैं। मैं सभी दिल्ली वासियों को यह आश्वासन दे सकता हूं कि जल्द ही बसों की कोई कमी नहीं रहेगी।’’
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में शहर में करीब 6,000 बसें हैं। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र ‘गारंटी कार्ड’ में 11,000 से अधिक बसें लाने और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को 500 किलोमीटर से अधिक बढ़ाने का वादा किया था। पिछले साल 29 अक्टूबर को आप सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में यात्रा को मुफ्त किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *